Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यAmethi: आरिफ से जुदा हो गया प्यारा दोस्त सारस, आखिरी वीडियो देख...

Amethi: आरिफ से जुदा हो गया प्यारा दोस्त सारस, आखिरी वीडियो देख इमोशनल हो गए लोग

अपने प्यारे दोस्त सारस की वजह से सुर्खियों में आया अमेठी का आरिफ बेहद दुखी और उदास है। वो पक्षी जो रात-दिन उसके साथ रहता था। अब उससे जुदा हो गया है। वन विभाग ने सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार में भेज दिया है।

सारस को समसपुर पक्षी विहार में भेजने का आखिरी वीडियो भी सामने आ गया है। आरिफ ने ये वीडियो शेयर करके कहा है कि मेरा दोस्त तड़प रहा है। दया नहीं आई। मेरे बिना वो नहीं रह पाएगा। वहां कैसे रहेगा।

अमेठी के जोधनपुर मंडका गांव के रहने वाले आरिफ के साथ सारस दोस्त बनकर रहता था। बताया जाता है कि आरिफ को सारस घायल हालत में मिला था, आरिफ ने उसका इलाज किया और काफी मशक्कत के बाद सारस ठीक हो गया। जिसके बाद सारस और आरिफ की ऐसी दोस्ती हुई कि दोनों हमेशा साथ ही रहने लगे। आरिफ अपने दोस्त सारस के साथ अपनी कई वीडियोज शेयर करते थे, जो कि काफी वायरल हो जाते थे।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर तंज कसा । उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम यूपी के राजकीय पक्षी सारस को स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करने वालों से दूर ले गई है। देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना लिखाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular