Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यBihar: रामनवमी से शुरू हुई हिंसा अबतक नहीं थमी, गृहमंत्री अमित शाह...

Bihar: रामनवमी से शुरू हुई हिंसा अबतक नहीं थमी, गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल से की बात, देखिए क्या हैं हिंसा के हालात

बिहार में रामनवमी पर जो हिंसा भड़की थी, दो दिन बाद भी वहां हालात काबू में नहीं आए हैं। शनिवार रात को भी कई जिलों से हिंसा की खबरें आती रही। नालंदा में फायरिंग के दौरान एक शख्स की मौत हो गई, जबकि रोहतास में बम ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए।

अमित शाह ने बिहार की कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

इस सांप्रदायिक हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार सतर्क हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से इसको लेकर बातचीत की। इस दौरान अमित शाह ने वहां से हालातों के बारे में चर्चा की और बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय ने बिहार में अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का फैसला किया है। हालांकि इसके लिए बिहार सरकार ने अनुरोध भी किया था।

रामनवमी से शुरू हुई हिंसा, अब क्या हैं हालात

बिहार के 5 जिलों में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़क हुई। बिहारशरीफ और सासाराम में जमकर सांप्रदायिक हिंसा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहारशरीफ में शनिवार शाम को हिंसा के बाद 12 राउंड गोलियां चली, तो वही सासाराम में रामनवमी के अगले दिन पत्थरबाजी और आगजनी हुई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। भागलपुर और गया में भी विवाद हुआ है। मुंगेरे में भी शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। यहां जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज करके हालात को संभाला।

106 को गिरफ्तार किया गया, बिहार शरीफ में कर्फ्यू

बिहार में हुई सांप्रदायिक हिंसा में अबतक 106 गिरफ्तारियां हो चुकी है। 80 उपद्रवी बिहारशरीफ से गिरफ्तार किए गए, जबकि 26 को सासाराम से गिरफ्तार किया गया। रोहतास में सरकारी स्कूलों और मदरसों को 4 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगाया गया है, जबकि सासाराम में धारा 144 लागू है। इस हिंसा के चलते अमित शाह की सासाराम में होने वाली सभा रद्द कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular