Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यEthanol plant in Gorakhpur: 'कांग्रेस, सपा और बसपा जब भी मिलती हैं...

Ethanol plant in Gorakhpur: ‘कांग्रेस, सपा और बसपा जब भी मिलती हैं अनर्थ ही करती हैं’. गोरखपुर में एथेनॉल प्लांट के शिलान्यास पर विपक्षी दलों को लगाई योगी आदित्यनाथ ने फटकार

Gorakhpur: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश (Uttar Padesh) विकास की उड़ान भरता नज़र आ रहा है। कभी बाहुबलियों और माफियाओं के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब उद्योगपतियों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनता दिख रहा है। इसी क्रम में यूपी के सीएम ने गोरखपुर में 31 एकड़ भूमि में बन रहे एथेनॉल (Ethanol), इ.एन.ए (ENA) और बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास किया। इस प्लांट को तैयार करने में करीब1200 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास करते हुए कहा कि, इस एथेनॉल उत्पादन से पेट्रो, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, साथ ही किसानों की भी आय बढ़ेगी जिससे देश समृद्ध होगा। 
एथेनॉल, इ.एन.ए. और बॉटलिंग प्लांट गोरखपुर के सहजनवा में लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज से 10 साल पहले सपा सरकार इस क्षेत्र में बूचड़खाना (Slaughterhouse) लगाना चाहती थी, लेकिन तब हमने संघर्ष किया, आंदोलन किया और यहां बूचड़खाना लगने से रोका। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी की सरकार बूचड़खाना लगाकर इस क्षेत्र को प्रदूषित करना चाहती थी। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, इससे गोरखपुर और उसके आसपास के जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र हैं यहां पर बड़ी संभावनाएं बनेंगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, जब सपा की सरकार थी तब नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। सपा और बसपा की सरकारों में जो संस्कार थे उससे नौजवान अपना अस्तित्व खो चुके थे। लेकिन 6 साल के कठिन परिश्रम से हमारी सरकार ने जो किया है आज उसका असर दिखाई पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस (Congress), सपा (SP), बसपा (BSP) तीनों पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये तीनों सरकारें जब भी मिलती हैं तो अनर्थ ही करती हैं। उन्होंने धूलिया चीनी मिल का उदाहरण दिया और कहा कि, धूलिया में चीनी मिल लगाई गई लेकिन एक दिन भी नहीं चल पाई।
योगी आदित्यनाथ का ट्वीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular