Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यFight in Air India flight: लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट...

Fight in Air India flight: लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा, पायलट को वापस लौटना पड़ा दिल्ली, जानिए फ्लाइट में क्यों हुई फाइट?

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने इतना हंगामा कर दिया कि फ्लाइट को वापस दिल्ली लाकर लैंड कराना पड़ा। एयरलाइन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फ्लाइट में हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फ्लाइट ने सुबह दिल्ली से लंदन के लिए भरी थी उड़ान

एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-111) ने सोमवार की सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा था कि कुछ देर बाद ही एक यात्री का क्रू मेंबर के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक जा पहुंची। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में दो क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं। हालात काबू न होता देख पायलट ने फ्लाइट को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। फ्लाइट में 225 यात्री सवार थे।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि…

’10 अप्रैल 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो के लिए जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-111) एक यात्री के गंभीर बेकाबू रवैये के चलते प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। मौखिक और लिखित चेतावनी के बावजूद यात्री ने हंगामा जारी रखा, जिसमें क्रू के दो सदस्यों को चोटें आई हैं। पायलट ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई है। एयर इंडिया में सवार सभी लोगों की सुरक्षा और गरिमा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। उड़ान के समय में बदलाव कर दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular