धूमधाम से बारात आई, खूब शहनाई बनी, बड़े खुशनुमा माहौल के बीच फेरे-कन्यादान जैसी सभी रस्में हुई। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई और ससुराल में गृह प्रवेश हुआ। नई दुल्हन का स्वागत कर सभी के चेहरे खिले हुए थे। तभी अचानक दुल्हन दर्द से चिल्लाने लगी, तड़पने लगी। ये देखकर सभी घबरा गए। मगर थोड़ी देर में ही सबको समझ आ गया कि ये कोई मामूली दर्द नहीं, लेबर पेन (Labor Pain) है।

लड़की और परिवारवालों पर धोखाधड़ी का मुकदमा
देखते ही देखते शादी (Marriage) के 24 घंटे के अंदर ही दुल्हन ने बेटी को जन्म दे दिया। ससुराल वाले सभी सदमे में आ गए। क्योंकि अभी तो शादी की पूरी रस्में भी नहीं हुई थी और दुल्हन की गोद में बच्चा (Baby) आ गया। मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर का है। लड़के के परिजनों ने लड़की और उसके परिवारवालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज (Fraud Case) कराया है। लड़की बुलंदशहर (Bulandshahr) की रहने वाली है और डिलीवरी के बाद वापस अपने मायके लौट गई है।

हाल ही में हो चुकी हैं कई ऐसी घटनाएं
कानपुर में भी ऐसा ही मामला आया था, मई में रुरा गांव की रहने वाली लड़की शादी हुई थी। इस शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया था। बाद में लड़की ने बताया कि उसके साथ गांव के ही कुछ लड़कों ने दुष्कर्म किया था जिसकी वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई। हरियाणा के अंबाला में भी ऐसी घटना हुई थी। शादी की रस्मों के बीच ही दुल्हन के पेट में दर्द उठा था। उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां पता चला कि वो 9 महीन की प्रेग्नेंट है। जिसके बाद उसका प्रसव कराया गया था।