Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यGreater Noida: पाकिस्तानी महिला का इश्क या हनीट्रैप? 4 बच्चों को लेकर...

Greater Noida: पाकिस्तानी महिला का इश्क या हनीट्रैप? 4 बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते प्रेमी के पास पहुंची ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के रबूपुरा (Rabupura) का रहने वाला सचिन गेम खेलते-खेलते एक पाकिस्तानी महिला को दिल दे बैठा। बताया जा रहा है कि 2020 में पबजी खेलते हुए उसका संपर्क कराची (Karachi) की रहने वाली महिला से हुआ। इसी दौरान दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ा और महिला डेढ़ महीने पहले 4 बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। महिला पहले फ्लाइट से पाकिस्तान से काठमांडू पहुंची और फिर वहां से सड़क मार्ग से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंच गई।

अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला और उसके चार बच्चों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नोएडा पुलिस ने महिला और उसके बच्चों को हरियाणा के पलवल से पकड़ा। दरअसल सीमा गुलाम हैदर (Seema Ghulam Haider) नाम की ये महिला प्रेमी के साथ किराए के घर पर रह रही थी। प्रेमी ने आसपास के लोगों को यही बताया था कि ये उसकी पत्नी और बच्चे हैं। मगर जब पुलिस की सक्रीयता बढ़ी तो ये सभी फरार हो गए। पाकिस्तानी (pakistani woman) महिला की उम्र 30 साल से कम बताई जा रही है।

पाकिस्तानी महिला और प्रेमी

अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये क्या वाकई में प्यार-मोहब्बत का मामला है या फिर हनीट्रैप (honeytrap) का? कहीं भारतीय युवक को हनीट्रैप में फंसाकर देश की अहम जानकारी हासिल करने के लिए तो महिला भारत नहीं आई है? पुलिस ने रबूपुरा स्थित उसके घर से कुछ सामान भी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular