Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यHaryana: हरियाणा में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, देखिए कैसे एक...

Haryana: हरियाणा में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, देखिए कैसे एक संप्रदाय ने की पत्थरबाज़ी

हरियाणा के नूंह जिले के खेड़ा खलीलपुर गांव में सोमवार को दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने पथराव किया और हवा में गोलियां चलने की भी खबरें हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट

घटना की जानकारी मिलते ही नूंह की सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) उषा कुंडू के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विवाद तब शुरू हुआ जब एक 15 वर्षीय लड़के को दूसरे समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा पीटा गया, जिसने उस पर तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने और आठ वर्षीय लड़की को रविवार सुबह टक्कर मारने का आरोप लगाया था। हालांकि मामला वहीं सुलझ गया था, लेकिन सोमवार को फिर से बवाल उठ खड़ा हुआ और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और पथराव किया। पुलिस के मुताबिक कुछ गोलियां हवा में दागी गईं।

सोशल मीडिया पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular