Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यHome Guard Commandant Manish Dubey in trouble: पहले भी विवादों में आ...

Home Guard Commandant Manish Dubey in trouble: पहले भी विवादों में आ चुके होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, जानिए महिला होमगार्ड के शोषण के आरोप की पूरी कहानी

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Home Guard Commandant Manish Dubey) की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। PCS अधिकारी ज्योति मौर्या (Jyoti Maurya) के साथ प्रेम प्रसंग और उनके पति आलोक मौर्या की हत्या की साजिश के आरोपों के बीच अब मनीष दुबे (Manish Dubey) एक और मुश्किल में फंस सकते हैं। दरअसल अब साल 2019 का वो मामला खुलने लगा है, जिसमें मनीष दुबे पर शोषण के गंभीर आरोप लगे थे, मगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे

साल 2019 में महिला होमगार्ड ने की थी शिकायत

अमरोहा की महिला होमगार्ड ने चार साल पहले मनीष दुबे (Manish Dubey) पर छेड़खानी और प्रताड़ित करने के आरोप (Allegations of Molestation and Harassment) लगाए थे। दरअसल अमरोहा (Amroha) की रहने वाली युवती की साल 2018 में होमगार्ड में नियुक्ति हुई थी। इसी बीच महिला होमगार्ड का जिले के ही रहने वाले व्यक्ति से विवाद हो गया, जो खुद को पत्रकार बताता था। उस पर होमगार्ड से छेड़खानी के आरोप लगे। महिला होमगार्ड का आरोप था कि उसी शख्स के कहने पर कमांडेंट मनीष दुबे उसका शोषण कर रहे हैं। महिला होमगार्ड (Women Home Guard) की शिकायत पर कमांडेंट ने कोई सुनवाई नहीं की। तो उन्होंने साल 2019 में कमांडेंट मनीष दुबे की शिकायत (Complaint of Commandant Manish Dubey) लखनऊ में डीजी होमगार्ड (DG Home Guard in Lucknow) से की। करीब 4 बार आरोपों की जांच की गई, मगर मनीष दुबे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे और PCS अधिकारी ज्योति मौर्या (फाइल फोटो)

मनीष दुबे पर गिर सकती है दोहरी गाज

अब मनीष दुबे ज्योति मौर्य प्रकरण (Jyoti Maurya Case) में घिरे तो खबर है कि विभागीय अधिकारी महिला होमगार्ड की शिकायत को भी गंभीरता से ले रहे हैं। यानि कि मनीष दुबे पर दोहरी गाज गिर सकती है। क्योंकि PCS अधिकारी ज्योति मौर्या प्रकरण (PCS Officer Jyoti Maurya) में जिला कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular