Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यJharkhand: धनबाद में अवैध खनन के दौरान धंसी कोयला खदान, 3 लोगों...

Jharkhand: धनबाद में अवैध खनन के दौरान धंसी कोयला खदान, 3 लोगों की मौत, कईयों के फंसे होने की आशंका

झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में आज (9 जून) एक अवैध कोयला खदान ढहने (Illegal Coal Mine Collapse) से 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की खुली खदान का एक हिस्सा शुक्रवार को ढह गया। एसएसपी धनबाद संजीव कुमार ने कहा कि, “कई मौतों की पुष्टि की जा रही है। हम बीसीसीएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं जोरापोखर पुलिस ने बताया कि ये खदान भौरा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ऐसा लगता है कि अवैध खनन चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल और झारखंड में बड़ी संख्या में अवैध खदान चलाए जाते हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इन खदानों में मजदूरों की सेफ्टी का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। तंग सुरंगों में सीढ़ियों के जरिए मज़दूरों कई फीट नीचे उतारा जाता है। जहां से ये मज़दूर कोयला लेकर वापस आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular