Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यMaharashtra: सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की, जानिए उद्धव गुट के विधायक के...

Maharashtra: सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की, जानिए उद्धव गुट के विधायक के बेटे ने क्यों की ऐसी हरकत

गायक सोनू निगम के साथ बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक उनके एक सहयोगी को कथित तौर पर मंच से फेंक दिया गया। यही नहीं कल रात मुंबई में एक संगीत समारोह में प्रशंसकों ने सोनू निगम के साथ सेल्फी के लिए हंगामा भी किया। घटना चेंबूर में रात 11 बजे की है, जब सोनू निगम अपनी लाइव परफॉर्मेंस के बाद स्टेज से नीचे उतर रहे थे। उनके सहयोगी को मामूली चोटें आईं और एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन, सोनू निगम ने इस वाकये को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

"मुझे धक्का दिए जाने के बाद मैं सीढ़ियों पर गिर गया। रब्बानी (खान) मुझे बचाने आए और उन्हें पीछे से धक्का दिया गया। उनकी मौत हो सकती थी। मैंने शिकायत दर्ज की क्योंकि लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए जब वो किसी को सेल्फी लेने के लिए मजबूर करते हैं।" 

पुलिस ने कहा कि, गलत तरीके से रोकने और जानबूझकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि, यह घटना तब हुई जब सोनू निगम चेंबूर उत्सव में अपने लाइव प्रदर्शन के बाद मंच छोड़ कर जा रहे थे। उन्हें पीछे से किसी ने रोक लिया। जब गायक के साथ गए दो लोगों ने उन्हें एक तरफ ले जाने की कोशिश की, तो उस आदमी ने उन्हें सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया। इससे उनमें से एक को चोटें आई हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट

डीसीपी ने कहा कि, ‘जिस व्यक्ति पर घटना का आरोप लगाया गया है उसका नाम स्वप्निल फतेरपेकर है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि वह विधायक प्रकाश फतेरपेकर का बेटा था।’

सोशल मीडिया पोस्ट

इस बीच बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, हमला उनके गुट के विधायक के बेटे ने किया है। लेकिन पुलिस ने इस घटना में किसी राजनीतिक रंग से इनकार किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुप्रदा फतेरपेकर ने बताया कि वो चेंबूर उत्सव के आयोजक थीं। सुप्रिया आरोपी स्वप्निल फतेरपेकर की बहन हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने श्री निगम से माफी मांगी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि उनका भाई गायक के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने लोगों से इस घटना का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने वालों पर विश्वास न करने की भी अपील की।

सोशल मीडिया पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular