Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यMurder in Delhi: शादी से इंकार करने पर रॉड से मार डाला,...

Murder in Delhi: शादी से इंकार करने पर रॉड से मार डाला, कॉलेज के पास दिनदहाड़े छात्रा के मर्डर से सनसनी

दिल्ली (Delhi) में एक छात्रा की दिनदहाड़े हत्या (murder of girl student) हो गई। घटना दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर (Malviya Nagar) की है। जहां एक लड़की का लोहे की रॉड से मर्डर (murder with iron rod) कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की ने शादी से इंकार कर दिया था (the girl refused to marry), इसीलिए आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से वार (hit on the head with a rod) कर दिया। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत (girl died on the spot) हो गई।

वारदात अरबिंदो कॉलेज (Aurobindo College) के पास हुई। विजय मंडल पार्क (Vijay Mandal Park) शिवालिक ए ब्लॉक में लड़की का शव मिला। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है। उसका शव एक बेंच के नीचे पड़ा हुआ मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और पास में एक लोहे की रॉड भी मिली।

आरोपी की पहचान संगम विहार (Sangam Vihar) में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान (Irfan) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इरफान और मृतका नरगिस (nargis) के परिजन रिश्तेदार हैं। लड़की के परिवार वालों ने बेटी की शादी इरफान से करने से मना कर दिया था। जिसके बाद लड़की ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने लड़की पर रॉड से हमला कर दिया। लड़की ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया था और मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular