Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यMuzaffarpur, Bihar: चिराग पासवान को CM बनाने की सौगंध, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय...

Muzaffarpur, Bihar: चिराग पासवान को CM बनाने की सौगंध, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह बोले…’जो सरकार निकम्मी हो, वो सरकार पलटनी है’

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से शनिवार को मुजफ्फरपुर के मझौलिया में ज़िला इकाई की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में LJP (रामविलास) के वरिष्ठ नेता और बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष और मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संस्थापक चिराग पासवान की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए नया नारा दिया। संजय सिंह ने ‘नीतीश का जवाब, अपना चिराग’से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने एक-एक नीतीश सरकार की नाकामियों को गिनवाया। संजय सिंह ने नीतीश सरकार के जातीय जनगणना कराने के फैसले पर भी सवाल उठाए और कहा कि…

''आप सोच रहे होंगे कि हो सकता है जाति की गिनती कर जाति के हिसाब से ये सरकार नौकरी देगी। क्या 32 साल तक ये जाति गिनने के चक्कर में सबको बेरोजगार रखे हुए थे। दरअसल, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी और चिराग पासवान की लोकप्रियता से डर गए हैं। हमारे नेता का नारा है बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट। इसमें जाति नहीं है। इस नारे में नफरत नहीं है। हर जाति के लोग बिहार को आगे बढ़ाने के लिए मोदी और चिराग की जोड़ी के साथ आना चाहते हैं। ''
सफेद कुर्ते में माला पहने हुए लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह
मुजफ्फरपुर में समीक्षा बैठक के दौरान संजय सिंह का स्वागत किया गया

समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि, नीतीश कुमार भले ही समाधान यात्रा निकाल रहे हों, लेकिन वो अपने पीछे समस्या छोड़ते जा रहे हैं। उनसे ना घर संभल रहा है, ना गठबंधन संभल रहा है, ना सरकार संभल रही है, ना बिहार संभल रहा है।’ संजय सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए एक और नारा दिया, ‘जो सरकार निकम्मी हो… वो सरकार पलटनी है ‘

लोजपा (रामविलास) दरअसल 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। लिहाज़ा, पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं से ज़िला से प्रखंड की ओर चलने का आह्वाहन किया जा रहा है। हर प्रखंड और हर गांव तक चिराग पासवान की विचारधारा को पहुंचाना, और JDU-RJD की 32 साल से चल रही सरकारों की नाकामियों को जनता के सामने रखा ही लोजपा (रामविलास) का लक्ष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular