Sunday, September 8, 2024
Homeराज्यLok Sabha Election 2024: बिहार में बीजेपी ने साथियों को साधा! चिराग...

Lok Sabha Election 2024: बिहार में बीजेपी ने साथियों को साधा! चिराग की चमक से चाचा पारस हुए पस्त! जानिए 40 लोकसभा सीटों में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें

बिहार (Bihar) में सीट शेयरिंग को लेकर NDA में बात बनती नज़र आई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान (Chirag Paswan) को हाजीपुर समेत लोकसभा की 5 सीटें देने पर सहमति बन गई है। जबकि उनके चाचा पशुपति पारस (Pashupati Paras) को सिर्फ़ एक सीट देने की बात हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पशुपति पारस की सीट भी बदली जाएगी और उन्हें समस्तीपुर से लड़ाया जाएगा। हालांकि, सीट शेयरिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नीतीश कुमार (Nitish Kumar)की विदेश यात्रा के बाद की जाने की संभावना है। नीतीश कुमार इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में निवेशकों के साथ बैठक कर रहे हैं और एक हफ्ते बाद लौटेंगे।

चल गया चिराग पासवान का जादू!

चिराग पासवान 6 सीटों की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर उन्होंने अमित शाह से बात भी की थी। इसके बाद अमित शाह की तरफ से सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ उसके मुताबिक चिराग पासवान को 6 की जगह 5 सीटें लोकसभा चुनाव के लिए दी गई हैं। इन सीटों में उनके पिता की परंपरागत हाजीपुर सीट भी शामिल है, जिसकी चिराग पासवान मांग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक चिराग इस फॉर्मूले से सहमत हैं और वो NDA में ही बने रहेंगे।
सौजन्य. @iChiragPaswan

उपेंद्र कुशवाहा की नाराज़गी दूर!

खबर ये भी है कि NDA में शामिल उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की नाराज़गी को भी दूर कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें भी सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत एक सीट दी जाएगी। हालांकि, अभी इस संभावित फॉर्मूले पर अंतिम मुहर नहीं लगी है और माना जा रहा है कि एक दो सीटें इधर-उधर हो सकती हैं। लेकिन, मोटे तौर पर कहा जा सकता है कि बीजेपी ने अपने साथियों को एक बार फिर साध लिया है। 

बिहार में NDA की सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

बिहार NDA में सीट शेयरिंग का जो संभावित फॉर्मूला सामने आ रहा है उसके मुताबिक वहां की कुल 40 लोकसभा सीटों में सबसे ज़्यादा सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। 

- नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
- भारतीय जनता पार्टी सबसे ज़्यादा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
- चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीटें मिलेंगी
- पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी
- जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 1 सीट मिलेगी
- उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी भी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular