Parineeti Raghav Engagement: आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने की परिणीति चोपड़ा से सगाई, अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग आकर दी बधाई, देखिए सगाई की EXCLUSIVE तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 13 मई को दिल्ली में सगाई कर ली। सगाई की इस रस्म में दोनों के करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों ने शिरकत की।
राघव-परिणीति की सगाई में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) और मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) भी शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कैमरे के सामने पोज़ भी दिया और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। परिणीति ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि.. 'जो चाहा, वो सपना पूरी हो गया...मैंने हां कह दिया।'
सगाई की रस्म दिल्ली (Delhi) के कपूरथला हाउस में हुई। सूत्रों के मुताबिक ये कार्यक्रम बॉलीवुड-थीम (Bollywood theme) पर आधारित था। इसमें फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति के कई दिग्गज शामिल हुए।
राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) भी अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान राघव चड्ढा सीएम केजरीवाल से गले लगे। जबकि अरविंद केजरीवाल के परिवार के साथ परिणीति और राघव चड्ढा ने तस्वीर भी खिंचवाई।
अरविंद केजरीवाल से गले मिलते राघव चड्ढा केजरीवाल के परिवार के साथ परिणीति और राघव चड्ढा