Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यRaigad Bus Accident: मुंबई-पुणे हाईवे पर मौत का मातम, देखिए कैसे खाई...

Raigad Bus Accident: मुंबई-पुणे हाईवे पर मौत का मातम, देखिए कैसे खाई में गिरने के बाद बस के उड़ गए परखच्चे

RAIGAD, MAHARASHTRA: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग (MUMBAI-PUNE HIGHWAY) पर पारंपरिक संगीत मंडली के युवक और युवतियों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम पांच नाबालिगों समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, तभी सुबह करीब 4.50 बजे राजमार्ग पर ‘घाट’ (पहाड़ी दर्रा) खंड में स्थित शिंगरोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई। अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मृतकों में 6 साल के लड़के और 15 साल की एक लड़की सहित कम से कम पांच नाबालिग शामिल हैं। जबकि घायलों की कुल संख्या में कम से कम छह नाबालिग हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट

राष्ट्रपति से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री तक ने जताया शोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (EKNATH SHINDE) ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। शिंदे ने कहा कि घायलों में पांच की हालत गंभीर है। सीएम ने नवी मुंबई के एक अस्पताल का दौरा करने के बाद दुर्घटना स्थल का दौरा किया, जहां अधिकांश घायलों को भर्ती कराया गया था।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (AMIT SHAH) ने दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस से इस बारे में बात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना पर शोक जताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ट्वीट

गायकों की टोली पर गिरी मौत की गाज

हादसा खोपोली थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बस मुंबई के गोरेगांव से ‘बाजी प्रभु वादाक समूह’ के 42 सदस्यों को लेकर जा रही थी। वो पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शनिवार को रात करीब 1 बजे कार्यक्रम स्थल से निकली थी।” पुलिस अधिकारी ने कहा, 13 लोगों की घटना में मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना के बारे में जानने के बाद, स्थानीय पुलिस की एक टीम, एक ट्रेकिंग ग्रुप के सदस्य और आईआरबी कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें नवी मुंबई में एमजीएम अस्पताल, खोपोली में एक सरकारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल शामिल है।

दुर्घटना के बाद बस के परखच्चे उड़े
घायलों का हाल-चाल लेते सीएम एकनाथ शिंदे
घायलों से बात करते सीएम एकनाथ शिंदे
बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular