Friday, July 26, 2024
Homeराज्यUmesh Pal Murder Case: सामने आया उमेश हत्याकांड का आरोपी अरमान, योगी...

Umesh Pal Murder Case: सामने आया उमेश हत्याकांड का आरोपी अरमान, योगी के डर से बिहार में किया सरेंडर !

प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक कथित शूटर ने सरेंडर कर दिया। बिहार के सासाराम जनपद में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल कथित शूटर अरमान ने सरेंडर किया। अरमान को पिछले 6 दिनों से पुलिस तलाश रही थी। लेकिन, STF और पुलिस सभी को छकाते हुए अरमान ने बिहार के सासाराम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अरमान के सरेंडर को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या मामले में अरमान के भी शामिल होने की बात आई है सामने थी। अरमान प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में रहता था। उमेश पाल की हत्या के सीसीटीवी फुटेज में दिखे शूटरों की पहचान में अरमान का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी अरमान मूल रूप से बिहार के सासाराम का ही रहने वाला है और सिविल लाइंस में रहकर काम करता था। वो अतीक के गुर्गे आशिक उर्फ मल्ली के संपर्क में आया। उसी के जरिए अतीक गिरोह में शामिल हो गया। घटना के बाद से ही पुलिस अरमान को तलाश रही थी।

सोशल मीडिया पोस्ट

कथित शूटर अरमान की पहचान सीसीटीवी के ज़रिए हुई थी। आरोप है कि घटना वाले दिन वो भी उमेश पाल पर गोलियां बरसा रहा था। इसके बाद बाइक से सिविल लाइंस होते हुए भाग निकला था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई थी और उसके घर पर कई बार दबिश भी दे चुकी थी। बताया जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या में 13 शूटर शामिल थे। पुलिस ने सुलेम सराय, धूमनगंज और जयंतीपुर इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद बाद 9 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की गई थी। इसी कारण इन लोगों को नामजद किया गया था। दरअसल शूटरों के साथ अन्य लोग आस पास ही उन्हें बैकअप दे रहे थे। उन्हें मालूम था कि धूमनगंज भीड़भाड़ वाला इलाका है।

सोशल मीडिया पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular