Friday, July 26, 2024
Homeराज्यUP Municipal Election: यूपी नगर निकाय चुनाव में भगवा लहर, योगी के...

UP Municipal Election: यूपी नगर निकाय चुनाव में भगवा लहर, योगी के जादू से सभी मेयर सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा, सुनिए योगी आदित्यनाथ ने इस महाजीत के बाद क्या कहा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नगरीय निकायों के चुनाव (UP municipal election) की मतगणना आज (शनिवार) सुबह आठ बजे से शुरू हुई। करीब 35 हजार कर्मचारी 75 जिलों के 353 केंद्रों पर मतों की गणना कर रहे हैं। कुल 760 नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में 4 मई और 11 मई को मतदान हुआ था। इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतें हैं। नगर निगमों में EVM और नगर पालिका के साथ नगर पंचायतों में मतपत्रों के जरिए मतदान कराया गया था।

निकाय चुनावों में जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का जश्न

मेयर की सभी 17 सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा

शनिवार की दोपहर साढ़े 3 बजे तक मेयर (Mayor) पद की सभी 17 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया था। जबकि, नगरपालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में 199 सीटों में आए रुझानों में 99 पर बीजेपी, 37 पर समाजवादी पार्टी, 20 पर बहुजन समाज पार्टी, और 4 पर कांग्रेस आगे है।

निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुयोग्य, यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है। गौरतलब है कि 17 नगर निगमों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है। वहीं नगर पालिकाओं में बीजेपी 2017 के मुकाबले दोगुने से अधिक सीटें हासिल कर रही है।

योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular