Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यUttarakhand: देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के प्रतिनिधि को बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी मंडल...

Uttarakhand: देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के प्रतिनिधि को बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष बनने पर शशि ध्यानी का भव्य स्वागत

Devprayag: देवप्रयाग नगर में बीजेपी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी का देवप्रयाग में भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पूरे देवप्रयाग शहर में रैली निकाली। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शशि ध्यानी जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि क्षेत्र के कल्याण के लिए शशि ध्यानी हमेशा आगे रहे हैं। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने शशि ध्यानी पर भरोसा जताते हुए उन्हें हाल ही में देवप्रयाग नगर का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। शशि ध्यानी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के इस सम्मान के लिए उनका आभार प्रकट किया।

शशि ध्यानी, देवप्रयाग मंडल अध्यक्ष, बीजेपी (बाएं से दूसरे)

शशि ध्यानी लंबे वक्त से बीजेपी से जुड़े हुए हैं और क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। विधायक विनोद कंडारी का गांव-गांव भ्रमण हो या फिर कोरोना के दौरान लोगों का सपोर्ट सिस्टम बने रहना, हर मौके पर शशि ध्यानी हमेशा विधायक के साथ डटे रहे और उनके प्रतिनिधि की भूमिका भी बखूबी निभाई। इसी का नतीजा है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए देवप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

विनोद कंडारी, देवप्रयाग के विधायक

बीजेपी विधायक विनोद कंडारी भी अक्सर क्षेत्र में गांव-गांव के भ्रमण पर देखे जाते रहे हैं। कोरोना के दौरान भी उन्होंने लोगों की काफी मदद की। लोगों की आर्थिक मदद के साथ उन्होंने लोगों का काफी मनोबल भी बढ़ाया। यही वजह है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ती जा रही है। विनोद कंडारी लगातार दूसरी बार देवप्रयाग के विधायक बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular