Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यVirushka's Rishikesh Tour: बाबा की शरण में विराट और अनुष्का, तस्वीरों में...

Virushka’s Rishikesh Tour: बाबा की शरण में विराट और अनुष्का, तस्वीरों में देखिए ‘विरुष्का’ की भक्ति

UTTARAKHAND: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरी आश्रम पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें विराट और अनुष्का को आश्रम में पूजा करते देखा जा सकता है, जबकि कई प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए उनको फैंस ने घेर लिया और कुछ ने ऑटोग्राफ देने को कहा। ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में विराट को क्रिकेट की गेंद पर ऑटोग्राफ देते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पोस्ट

स्वामी दयानंद के आश्रम में विराट और अनुष्का ने साधु संतों को भंडारा भी करवाया। भंडारे के बाद विराट और अनुष्का ने वहां जुटे सैकड़ों साधु-संतों को नमन कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

सोशल मीडिया पोस्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले विराट की आस्था

इस महीने की शुरुआत में अनुष्का और विराट को वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम में देखा गया था, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी। जबकि वो नवंबर में नैनीताल में कांची धाम गए थे। यहां से लौटने के बाद विराट ने कई शतक लगाए और फॉर्म में वापसी की थी। अब कुछ ही दिन बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है और उससे पहले विराट एक बार फिर उत्तराखंड में साधु-संतों की संगत का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वो टेस्ट सीरीज़ में भी कमाल कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर विराट की पोस्ट

तस्वीरों में देखें विराट की भक्ति

विराट और अनुष्का शर्मा बाबा के दर्शन करते हुए
दयानंद आश्रम की तस्वीर
पूजा के दौरान हल्के-फुल्के पल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular