Triple Talaq in Ghaziabad: तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भी ये मामले थम नहीं रहे हैं। गाजियाबाद में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। लोनी के ट्रॉनिका सिटी में रहने वाले वसीम नाम के शख्स पर अपनी पत्नी को रिहाना मलिक तीन तलाक देने का आरोप लगा है। रिहाना का आरोप है कि उसका पति वसीम अब तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। उसने दूसरी शादी भी की है। दूसरी पत्नी सानिया मलिक 17 साल की ही है, जो कि अभी नाबालिग है।
रिहाना मलिक ने लगाई मदद की गुहार
रिहाना ने पुलिस के साथ-साथ सामाजिक संगठनों से भी मदद की गुहार लगाई है। रिहाना ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं, बावजूद उसके पति वसीम ने तीन तलाक देकर छोड़ दिया। अब वो दो बच्चों को लेकर कहां जाएगी।



