Saturday, July 27, 2024
HomeविदेशDonald Trump arrested: पोर्न स्टार मामले में फंसे डोनाल्ड ट्रम्प, गिरफ्तारी के...

Donald Trump arrested: पोर्न स्टार मामले में फंसे डोनाल्ड ट्रम्प, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में हुए पेश, जानिए सुनवाई के दौरान क्या-क्या आरोप तय हुए

अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंड पर आपराधिक केस चल रहा है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर मैनहैटन कोर्ट में आरोप तय किए गए। ट्र्म्प पर एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के आरोपों से जुड़ा केस चल रहा है। ट्रम्प सुनवाई के लिए मैनहैटन की कोर्ट पहुंचे थे।

कोर्ट में क्या बोले डोनाल्ड ट्रम्प

ट्रम्प रात को पौने 12 बजे के करीब (भारतीय समय के मुताबिक) मैनहैटन कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान ग्रैंड ज्यूरी की तरफ से लगाए गए आरोप उन्हें सीलबंद लिफाफे में थमाए। कोर्ट में ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि मैंने कोई अपराध नहीं किया। मैं बेकसूर हूं और 34 मामलों से जुड़े आरोप बेबुनियाद हैं। मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया। इस मामले में अगली सुनवाई दिसंबर को होगी।

पेशी से पहले गिरफ्तार किए गए ट्रम्प

पेशी से पहले मैनहैटन जिला अटॉर्नी के दफ्तर में ट्रम्प को गिरफ्तार किया था। ट्रम्प आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने उन पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया। ये पैसा एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को दिया जाएगा। रिपोट्स के मुताबिक सुनवाई 57 मिनट चली। इस दौरान तीन आरोप मुख्य रूप से सामने रखे गए। पहला ट्रम्प टॉवर के दरबान को 30 हजार डॉलर, महिला को डेढ़ लाख डॉलर और और तीसरा एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस को 1 लाख 30 हजार डॉलर देने की बात। अमेरिकी जज ने कहा कि ट्रम्प के खिलाफ जनवरी 2024 से मुकदमा शुरू हो सकता है।

सोशल मीडिया

डोनाल्ड ट्रंप की स्पीच की बड़ी बातें

ट्रम्प न्यूयॉर्क में पेशी के बाद वापस फ्लोरिडा लौट आए हैं। यहां उन्होंने रात सवा 8 बजे स्पीच दी। ट्रम्प ने राष्ट्रपति बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि

अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हंस रही है।  

मैंने कभी सोचा नहीं था कि अमेरिका के इतिहास में कभी ऐसा होगा। मैंने एक ही अपराध किया है कि निडर होकर अपने देश को उन लोगों से बचाना जो इसे तबाह करना चाहते हैं।

सुनवाई ऐसे जज ने की है, जो मुझसे नफरत करता है। मेरे खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। 

जज की बेटी कमला हैरिस के लिए काम करती है। अब उसे बाइडेन-हैरिस कैंपेन से पैसे मिल रहे हैं।
सोशल मीडिया

ट्रम्प केस में अब आगे क्या होगा

  • 9 मई तक आरोपों से जुड़े सबूत पेश किए जा सकते हैं।
  • 8 जून तक ट्रम्प अपने बचाव में सबूत दे सकते हैं।
  • 8 अगस्त तक ट्रम्प की केस खारिज करने की याचिका लग सकती है।
  • 19 सितंबर तक ट्रम्प की केस खारिज करने की याचिका पर विरोधी पक्ष दलील देगा।
  • 4 दिसंबर को जज मर्चेन सभी याचिकाओं पर फैसला सुनाएंगे। ट्रम्प इस दिन कोर्ट में पेश होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular