Saturday, July 27, 2024
HomeविदेशImran Khan could be sent to Jail: अबकी बार जेल जाने से...

Imran Khan could be sent to Jail: अबकी बार जेल जाने से नहीं बच पाएंगे इमरान खान, पाकिस्तान की सरकार लाई नया अध्यादेश, 30 दिनों तक पीसनी पड़ेगी जेल की चक्की

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का जेल जाना अब लगभग तय हो गया है। शहबाज़ शरीफ़ (Shehbaz Sharif) सरकार उनकी जेल यात्रा का खाका तैयार कर दिया। दरअसल, पाकिस्तान की सरकार ने भ्रष्टाचार रोधी कानूनों (Anti Corruption Law) में रातों-रात बदलाव कर उन्हें और अधिक सख्त बना दिया है। नए कानूनों के मुताबिक…

  • किसी भी आरोपी को NAB अधिक दिनों के लिए हिरासत में भेज सकती है।
  • अब NAB की अदालत आरोपी को 14 के बजाय 30 दिनों तक हिरासत में भेज सकती है।
  • NAB के चेयरमैन आरोपी की गिरफ्तारी का वॉरंट जारी कर सकेंगे।
  • यही नहीं किसी को फायदा पहुंचाने के ऐवज़ में गिफ्ट लेना भी जुर्म माना जाएगा।

गौर करने वाली बात ये है कि, शहबाज़ शरीफ सरकार ने ये ऑर्डिनेंस (Ordinance) आधी रात के आसपास और इमरान खान के NAB के सामने पेश होने से कुछ घंटे पहले पास करवाया। जिसका सीधा मतलब है इमरान को जेल भेजना।

इमरान खान, पूर्व प्रधानमंत्री, पाकिस्तान

जेल जाने के डर से जनता को भड़काने लगे इमरान

इमरान खान को लग रहा था कि अदालतें उन्हें जेल जाने से बचा लेंगी। न्यायाधीश उन्हें सलाखों के पीछे नहीं जाने देंगे। लेकिन, इमरान की कोर्ट वाली सेटिंग पर पाकिस्तान की सरकार ने पानी फेर दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने ऐसा दांव खेला कि इमरान चारों खाने चित हो गए। उनके जेल जाने की संभावनाएं बढ़ गईं। लिहाज़ा, NAB के सामने पेशी से पहले इमरान खान ने यूट्यूब के ज़रिए जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, वो जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन जुल्म का निज़ाम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने इशारों-इशारों में जनता को फ्रांस की तरह हिंसा के लिए उकसाया भी। उन्होंने कहा कि..

''फ्रांस के अंदर एक 16 साल के लड़के को पुलिस ने गोली मारी। अभी तक फ्रांस जल रहा है। हज़ार से ज़्यादा बिल्डिंग्स जल गई हैं, गाड़ियां जल गई हैं। राष्ट्रीय संकट आ गया है। माफी मांग रही है पुलिस कि बड़ी गलती हो गई उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वो आज़ाद लोग हैं। आज़ाद लोगों के अधिकार होते हैं।''

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular