Saturday, July 27, 2024
HomeविदेशJapan PM targeted with Smoke Bomb: जापान के प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला,...

Japan PM targeted with Smoke Bomb: जापान के प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, शिंजो आबे की तरह जान से मारने की साज़िश?

जापान में उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) को निशाना बनाते हुए एक शख्स ने स्मोक बम फेंका। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक किशिदा पर स्मोक बम (Smoke Bomb) फेंका गया उस वक्त वो वाकायाम (Wakayama) शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। किशिदा को सुनने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जमा थी। लिहाज़ा, जब स्मोक बम फेंका गया तो अफरा-तफरी मच गई। इस बीच सुरक्षा बलों ने प्रधानमंत्री किशिदा को फौरन वारदात वाली जगह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि कुछ देर बाद संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया।

घटना का वीडियो

शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हुई इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें सुरक्षाबल संदिग्ध हमलावर को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हमलावर के पकड़े जाने के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपनी स्पीच पूरी की। फिलहाल पुलिस ने हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ‘हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा की वो कौन है और उसने हमला क्यों किया।’

घटना का वीडियो

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपना भाषण पूरा किया। उन्होंने कहा कि,’हम इलेक्शन कैंपन के बीच मौजूद है। हमें इसे जारी रखना चाहिए।’ किशिदा इसके बाद उरायसु और इचिकावा शहर में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। किशिदा वर्ष 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे। वो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक विदेश मंत्री के रूप में काम किया है। 2017 में जापान के कार्यरत रक्षा मंत्री का किरदार भी अदा कर चुके हैं। हाल ही में किशिदा भारत यात्रा पर भी आए थे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके गोलगप्पे खाने और लस्सी पीने का वीडियो बहुत वायरल हुआ था।

घटना का वीडियो

8 जुलाई 2022 को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की गोली मारकर हत्या की गई थी। वो आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। उसी दौरान 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने के बाद आबे गिर पड़े थे। आबे को हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। डॉक्टर्स 6 घंटे तक उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे। लेकिन इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था।

शिंजो आबे की हत्या का वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular