Saturday, July 27, 2024
HomeविदेशRussia-Ukraine War: यूक्रेन पर पुतिन का प्रहार, बाखमुत को बचाने के लिए...

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर पुतिन का प्रहार, बाखमुत को बचाने के लिए जेलेंस्की ने लगाई मदद की गुहार

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से जारी जंग के ज़्यादा भयावह होने के कयास लगाए जा रहे हैं। एक तरफ रूस अपने अत्याधुनिक घातक हथियारों के साथ नए सिरे से धावा बोलने की तैयारी कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन पश्चिमी देशों से मदद की गुहार लगा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि रूस डोनेत्स्क क्षेत्र के बाखमुत और दूसरे शहरों के लिए लड़ाई में अधिक सैनिकों को उतारने जा रहा है।वैसे रूस ने मारियोपोल पर हमला कर इसकी तस्दीक भी कर दी है।

कथित रूसी हमले का वीडियो

पुतिन की ‘प्राइवेट आर्मी’ का यूक्रेन को अल्टीमेटम

वहीं रूस के निजी वैगनर मिलिशिया के प्रमुख ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के शहर बाखमुत के उत्तरी हिस्सों में भीषण लड़ाई चल रही है, और बहुत जल्द यहां रूस का झंडा लहराएगा। रूसी सेना हफ्तों से पूर्वी डोनबास क्षेत्र के बाखमुत को घेरने और कब्जा करने का प्रयास कर रही है। इस बीच रूसी मीडिया ने भील खबर चलाई की यूक्रेन की सेना बाखमुत का मैदान छोड़कर जा रही है। हालांकि, यूक्रेन ने रूसी मीडिया की रिपोर्टों को खारिज कर दिया और कहा कि, ‘यूक्रेनी सेना कहीं भी पीछे नहीं हट रही है। वो आखिरी तक लड़ेगी’

बाखमुत में युद्ध का वीडियो

जेलेंस्की ने गद्दारों को देश से निकालने का दिया हुक्म

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कई पूर्व प्रभावशाली राजनेताओं की नागरिकता रद्द कर दी है। जेलेंस्की ने शनिवार को अपने वीडियो संबोधन के दौरान कहा कि, “यूक्रेन की रक्षा और सफाई के लिए एक और कदम उठाने के लिए संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं।’ उन्होंने नामों का उल्लेख नहीं किया, लेकिन कहा कि जिन यूक्रेनी नेताओं की नागरिकता रद्द की गई है उनके पास रूसी नागरिकता भी है। यूक्रेन की सरकारी मीडिया के अनुसार, सूची में विक्टर यानुकोविच के कार्यालय के कई शीर्ष राजनेता शामिल हैं, जिन्होंने 2010 से 2014 तक यूक्रेन के रूस समर्थक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।

वोलोदिमीर जेलेंस्की,यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन की एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में पूर्व शिक्षा और विज्ञान मंत्री दिमित्रो तबाचनिक, पूर्व उप प्रधानमंत्री और यानुकोविच के प्रशासन के प्रमुख एंड्री क्ल्युयेव और पूर्व गृह मंत्री विताली जखारचेंको शामिल हैं। यूक्रेन ने कई लोगों से उनकी यूक्रेनी नागरिकता छीन ली है और एक साल पहले रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से सैकड़ों रूसी और बेलारूसी व्यक्तियों और फर्मों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई की तस्वीरें

LEOPARD 2 TANKS
यूक्रेन को कनाडा से लेपर्ड 2 टैंकों की सप्लाई शुरु हो गई है
LEOPARD 2 TANKS
कनाडा की सरकार यूक्रेन को चार लेपर्ड-2 टैंक्स दे रही है
लेपर्ड -2 टैंक्स की सप्लाई का वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular