Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भरा पानी, सोशल मीडिया पर बवाल के बाद...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भरा पानी, सोशल मीडिया पर बवाल के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताई असली कहानी?

उत्तर प्रदेश के जेवर (Jewar) स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) पर मंगलवार को हुई भारी बारिश के दौरान टर्मिनल को पार्किंग क्षेत्र से जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए पानी जमा हो गया। एयरपोर्ट कर्मचारी वाइपर और देसी जुगाड़ से पानी निकालने की कोशिश करते नजर आए। सोशल मीडिया पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वीडियो वायरल होने लगे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने केंद्र सरकार पर सवालों के तीर दागे। उन्होंने पूछा कि, पहली बारिश में ही करीब 29 हजार 560 करोड़ रुपए की लागत से बना हवाई अड्डा पानी-पानी कैसे हो गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी, जहां भाजपा सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार।

नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी का बयान सामने आया। अथॉरिटी के अनुसार, अत्यधिक तेज बारिश के बाद बनी इस अस्थायी स्थिति पर एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की गई। एयरपोर्ट टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए 30 मिनट के भीतर जल निकासी सुनिश्चित की। इसके बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो गई। एयरपोर्ट से फ्लाइट्स व यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि कम समय में अत्यधिक तेज बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की टीमें सक्रिय हुईं और जल निकासी का काम शुरू किया गया। टीमों की त्वरित कार्रवाई से आधे घंटे के भीतर जमा पानी को निकाल कर मार्ग पर आवाजाही को सामान्य कर दिया गया।

30 मिनट में स्थिति पर नियंत्रण!

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो और टर्मिनल से पार्किंग क्षेत्र के बीच उनकी आवाजाही निर्बाध बनी रहे, इसके लिए टीमें पूरी तरह तैयार हैं। अचानक हुई अत्यधिक तेज बारिश के कारण अस्थायी रूप से यह समस्या उत्पन्न हुई थी। एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 मिनट में स्थिति पर काबू पाते हुए जमा पानी को निकाल दिया। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच यात्रियों की सुविधा और निर्बाध आवाजाही को प्राथमिकता दी जा रही है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कितनी लागत?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण को बनाने में लगभग ₹11,282 करोड़ की लागत आई है और इसके शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक इसे बनने में करीब 1,584 दिन (लगभग 4.5 साल) का समय लगा है। यदि मुख्य निर्माण कार्य (जून 2022) से गिना जाए, तो इसे तैयार होने में लगभग 1,396 दिन (करीब 3 साल 9 महीने) का समय लगा है। कुल प्रोजेक्ट लागत (सभी 4 चरणों में) अनुमानित रूप से 29,560 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 नवंबर 2021 को इस एयरपोर्ट की शिलान्यास किया गया। निर्माण एजेंसी (TATA PROJECTS) का चयन होने के बाद इसका वास्तविक काम जून 2022 में शुरू हुआ था। पहले चरण का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को किया गया था। इस एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल घरेलू उड़ान 15 जून 2026 को शुरू हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular