“नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए…” CM योगी के बयान से सियासत गरम, ‘दूसरा तरीका’ वाली चेतावनी पर हंगामा

0
21

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सड़कों पर नमाज (Namaz on road) को लेकर बेहद सख्त बयान देते हुए साफ कर दिया कि यूपी में सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी (Cm Yogi on Namaz)। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें आम लोगों के आवागमन के लिए हैं, किसी भी तरह की अराजकता फैलाने के लिए नहीं (Public road namaz issue)। सीएम योगी ने कहा,

“नमाज पढ़नी है तो अपने तय धार्मिक स्थल पर पढ़िए, संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़िए, लेकिन सड़क जाम नहीं होने देंगे।”

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर लोग प्यार और संवाद से नहीं मानेंगे तो सरकार “दूसरा तरीका” अपनाएगी। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है (Road Namaz controversy)।

“सड़क तमाशा बनाने के लिए नहीं”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क रोककर आम नागरिकों, मरीजों, व्यापारियों और कर्मचारियों को परेशान करने का अधिकार नहीं रखता। उनके मुताबिक सरकार की प्राथमिकता कानून व्यवस्था और आम जनता की सुविधा है।

सीएम योगी ने दावा किया कि यूपी में अब सड़कों पर नमाज नहीं होती और सरकार ने इसे सख्ती से लागू किया है। उन्होंने कहा, “कानून सबके लिए समान है और उसका पालन हर हाल में कराया जाएगा।”

“संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में नमाज पढ़िए”

अपने बयान में मुख्यमंत्री ने जनसंख्या को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने उनसे कहा कि “संख्या ज्यादा है”, तो सरकार ने सुझाव दिया कि लोग शिफ्ट में नमाज पढ़ें। जब जगह नहीं है, सामर्थ्य नहीं है, तो जनसंख्या क्यों बढ़ाते हो। योगी ने कहा कि अगर सिस्टम के साथ रहना है तो नियम और कानून का पालन करना ही होगा। सरकार किसी भी हाल में सड़क बाधित नहीं होने देगी।

“संवाद से नहीं तो संघर्ष से…”

सीएम योगी के बयान का सबसे चर्चित हिस्सा वह रहा, जिसमें उन्होंने कहा: “प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।” उन्होंने कहा कि सरकार पहले संवाद से समाधान चाहती है, लेकिन जरूरत पड़ी तो सख्त कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेगी। संवाद से नहीं तो फिर संघर्ष से भी देख लो। विपक्ष ने सीएम योगी के इस बयान को मुस्लिमों को टारगेट करने वाला बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here