Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यअखिलेश ने फोड़ा 'सीक्रेट साजिश' का बम..संगीन आरोपों में कितना दम ?

अखिलेश ने फोड़ा ‘सीक्रेट साजिश’ का बम..संगीन आरोपों में कितना दम ?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ी साजिश का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा किया। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गुप्त बैठक करके समाजवादी पार्टी के वोट कटवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये बातें बीजेपी की सीक्रेट मीटिंग में कही गई कि हर विधानसभा में वोट कटवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सपा जीती थी, वहां-वहां वोट कटवाए जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि SIR के दौरान बीजेपी पीडीए और अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रहे है, ये सब फॉर्म 7 के जरिए हो रहा है। बीजेपी सरकार वोट काटकर चुनाव जीतना चाहती है, क्योंकि वो जानते हैं कि सीधे तरीके से चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

अखिलेश यादव ने कई नामों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विधुना में BLO ने 126 वोट कटवा दिए। विधायक रिजवी की पत्नी का नाम भी कटवा दिया। अयोध्या में भी ऐसा ही किया गया। वीरेन्द्र गौतम का वोट कटवा दिया कहा कि इनके 6 बच्चे हैं। बाबागंज विधानसभा में बूथ नंबर 365 पर फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म 7 भरकर करीब 100 वोट कटवा दिए। औरैया नगर अध्यक्ष का नाम भी मतदाता सूची से हटा दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सब विपक्ष को उलझाए रखने की रणनीति है।

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा आयोग ने हमें बहुत काम दे दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा विधायक कल चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर अपनी मांगे रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular