रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। अब वो तारीख सामने आ गई है, जब रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी। रश्मिका और विजय की शादी इसी महीने यानि फरवरी को होने वाली है।

जानकारी के मुताबिक रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी रचाएंगे। इनकी शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है जिसमें 26 फरवरी की डेट है। दोनों करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक दूसरे का हाथ थमकर एक हो जाएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो 26 फरवरी को करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लेने के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। हालांकि अभी कपल की तरफ से शादी या रिसेप्शन को लेकर कोई कन्फरमेशन नहीं आई है।

रश्मिका और विजय की डेटिंग की खबरें काफी समय से हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है और वो उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका और विजय ने डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम फिल्म में साथ काम किया है। इन फिल्मों में काम करने के बाद से ही उनकी डेटिंग की चर्चा ने जोर पकड़ा था। खबरें तो यहां तक आईं कि दोनों ने गुपचुप सगाई भी कर ली है। लेकिन रश्मिका और विजय दोनों ने न डेटिंग पर कुछ रिएक्ट किया और न ही सगाई की खबरें पर। मगर अब फाइनली जब शादी की डेट रिवील हो गई है। तो फैंस दोनों दो दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।



