Monday, May 25, 2026
Homeराज्यप्रेमी की चौखट पर प्रेमिका ने खाया जहर, 3 साल के प्रेम-प्रसंग...

प्रेमी की चौखट पर प्रेमिका ने खाया जहर, 3 साल के प्रेम-प्रसंग के बाद धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाई

प्रेमी की शादी कहीं और तय हुई तो प्रेमिका ने जहर खा लिया। घटना बिजनौर के किरतपुर कस्बे की है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती का 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, मगर जब बारी शादी करने की आई तो युवक ने इंकार कर दिया और रिश्ता कहीं और तय हो गया।

फाइल फोटो

युवक का नाम सोहेल अहमद बताया जा रहा है, जो कि बुधपाड़ा मोहल्ले का रहने वाला है। आरोप है कि सोहेल युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल से संबंध बना रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले ही सोहेल का बिजनौर में ही एक लड़की के साथ रिश्ता तय हो गया। प्रेमिका ने सोहेल को काफी समझाने की कोशिश की, मगर वो नहीं माना। जिससे आहत युवत सोमवार रात करीब 11 बजे उसके घर आ गई और कहा कि अगर सोहेल ने उससे शादी नहीं की तो वो जहर खा लेगी। आरोप है कि प्रेमी और परिवारवालों ने घर से भगाकर दरवाजा बंद कर दिया। जिससे आहत होकर युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

फाइल फोटो

लड़की पर मोहल्लेवालों की नजर पड़ी, उसकी हालत काफी बिगड़ रही थी। लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को भी फोन किया। युवती को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी गंभीर हालत देखते हुए बिजनौर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मौके पर युवती के परिजन भी पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि सोहेल ने घर ले जाकर उसकी बेटी को जहर खिलाया है। इस घटना के बाद से सोहेल का परिवार फरार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular