Monday, May 25, 2026
Homeराज्यप्रेमानंद महाराज से फिर मिले विराट-अनुष्का, सादगी ने जीता फैंस का दिल,...

प्रेमानंद महाराज से फिर मिले विराट-अनुष्का, सादगी ने जीता फैंस का दिल, देखिए वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन धाम पहुंचे और प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों आम श्रद्धालु की तरह जमीन पर बैठे और प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुने।

सौ. सोशल मीडिया पोस्ट

विराट और अनुष्का सुबह करीब 5.30 बजे वृदांवन में केलीकुंज आश्रम पहुंचे। उन्होंने यहां शांति और आध्यात्म भरे माहौल में एक घंटे से अधिक का वक्त बिताया। प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए, उनसे मुलाकात की, आर्शीवाद लिया और जमीन पर बैठकर उनके प्रवचन सुने। लोगों को विराट और अनुष्का का ये सादगी भरा अंदाज बेहद पसंद आया।

पुरानी तस्वीर

हालांकि विराट और अनुष्का जब केलीकुंज आश्रम से लौट रहे थे, तो उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। उनके फैंस उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। विराट और अनुष्का पहले भी कई बार प्रेमानंद जी महाराज से मिलने आ चुके हैं, उनकी ये चौथी मुलाकात थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular