Wednesday, May 27, 2026
HomeबॉलीवुडRajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव को मिली जमानत, जानिए कोर्ट ने किन...

Rajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव को मिली जमानत, जानिए कोर्ट ने किन शर्तों पर मंजूर की बेल

जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। राजपाल यादव को ये बेल शाहजहांपुर में भतीजी की शादी में शामिल होने की दलील पर मिली है। राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि उन्होंने 1.5 करोड़ की डीडी जमा करवा दी है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि कोर्ट ने एक्टर को पासपोर्ट सरेंडर कराने का आदेश दिया है। यानि कि राजपाल यादव विदेश नहीं जा पाएंगे। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

फाइल फोटो

राजपाल यादव ने चेक बाउंस के मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था़। मामला 5 करोड़ के कर्ज से जुड़ा हुआ है। साल 2012 में अपनी फिल्म अता पता लापता के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ का कर्ज लिया था, फिल्म नहीं चली, जिसके चलते राजपाल यादव ये कर्ज नहीं चुका पाए और ये कर्ज अब बढ़कर 9 करोड़ हो गया है। फिल्म जगत से जुड़े कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आए आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular