Monday, May 25, 2026
Homeराज्य'भोला' संग सीएम योगी की गपशप, नंदी महाराज को किया दुलार, देखिए...

‘भोला’ संग सीएम योगी की गपशप, नंदी महाराज को किया दुलार, देखिए वीडियो

CM Yogi with Bhola: सीएम योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखनाथ मंदिर जाते हैं, तो गौसेवा उनकी यात्रा का अभिन्न अंग होती है। मंगलवार को सीएम योगी ने अपनी दिनचर्चा की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से की। पूजा के बाद उन्होंने अपने गुरु मंहत अवेधनाथ की समाधि पर शीश झुकाया और उनका आशीर्वाद लिया। पूजन-वंदन के बाद सीएम योगी अपनी पसंदीदा जगह गोशाला पहुंचे, गायों को गुड रोटी खिलाई और खूब दुलार किया। इस दौरान सीएम योगी ने भोला नाम के नंदी महाराज के साथ खूब बातचीत की और माथे पर हाथ फेरकर स्नेह जताया।

भोला को गुड रोटी खिलाते सीएम योगी

सीएम योगी का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो भोला को दुलार करते नजर आ रहे हैं, उसका हाल चाल पूछ रहे हैं और पूरे शरीर पर थपकी देकर स्नेह जता रहे है। भोला भी सीएम योगी के साथ एकदम शांत मुद्रा में है। पहले भोला ने गुड़ रोटी खाई और फिर पानी पिया। गोशाला में गोवंश को सीएम योगी परिवार का सदस्य की तरह मानते हैं। सबका नामकरण किया हुआ है। सीएम योगी जब किसी गाय को नाम से पुकारते हैं तो वो फौरन चली आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular