Monday, May 25, 2026
Homeराज्यप्रहलाद बनकर अग्नि में कूद गया एक शख्स, होलिका दहन पर दहला...

प्रहलाद बनकर अग्नि में कूद गया एक शख्स, होलिका दहन पर दहला देने वाला नजारा

Man jumps into Holika Dahan fire: मथुरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। खुद को प्रहलाद का भक्त बताकर एक शख्स होलिका दहन की लपटों और धधकते अंगारों के ऊपर से गुजर गया। ये तस्वीर जिसने देखी वो दहल उठा।

ये तस्वीरें कोसी कलां गांव फालेन के प्रसिद्ध पंडा मेले की हैं। होली दहन पर पूरा गांव एकजुट था। जैसे ही होलिका दहन के लिए अग्नि जलाई गई, थोड़ी देर के बाद ऐसे ही अग्नि से शोले उमड़ने लगे। उसी दौरान गांव के ही संजू पांडा होलिका दहन की अग्नि में कूद पड़े और तेजी से दौड़ते हुए दूसरी तरफ से निकल आए। बताया जा रहा है कि ये इस गांव की परंपरा है, जो काफी समय से चली आ रही है। पहले संजू पांडा के पिता और भाई इस अग्नि से निकलते थे। अब इस परंपरा को संजू पांडा निभा रहे हैं।

श्रीहरि के भक्त प्रहलाद के भक्त हैं संजू पांडा

इस परंपरा से पहले गांव में बड़ी तपस्या होती है। संजू पांडा भक्त प्रहलाद के मंदिर में एक महीने का घोर तप करते हैं। उसके बाद होलिका दहन पर धधकती अग्नि और अंगारों में ये दौड़ लगाई जाती है। इस दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular