Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यप्रयागराज में बड़ा हादसा: धमाके के साथ ढहा कोल्ड स्टोरेज, 20 मजदूरों...

प्रयागराज में बड़ा हादसा: धमाके के साथ ढहा कोल्ड स्टोरेज, 20 मजदूरों के दबने की आशंका, अमोनिया गैस के रिसाव से रेस्क्यू में दिक्कत

प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया (Prayagraj accident)। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया (Prayagraj cold storage collapse)। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग ढहने से पहले धमाका हुआ था (Fafamau cold storage blast), ये धमाका अमोनिया गैस टैंक फटने का था, जिससे पूरी इमारत धराशायी हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई (Cold storage accident)।

मलबे में दबे घायलों के रेस्क्यू का वीडियो

हादसे के वक्त कोल्ड स्टोरेज में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान कई मजदूरों को बाहर निकाला गया है (Prayagraj rescue operation)। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 6 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

मेयर ने कोल्ड स्टोरेज के मानकों पर उठाए सवाल

मौके पर पुलिस बल और राहत टीमें पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कोल्ड स्टोरेज की ओर जाने वाले रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद का है। घटनास्थल पर पहुंचे प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी ने कोल्ड स्टोरेज के मानकों पर सवाल उठाते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। एक मजदूर ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर थी। अंदर कम से कम 20 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

हादसे के बाद कोल्डस्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव की भी आशंका जताई गई है (Ammonia gas tank explosion Prayagraj)। लिहाजा भीड़ को वहां से हटा दिया गया है। इलाके में सायरन की गूंज सुनाई पड़ रही है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक मदद और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी घोषणा की। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के भी दिए निर्देश दिए हैं


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular