Wednesday, September 16, 2026
Homeदेशईरानी लीडर खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, शिया समुदाय ने...

ईरानी लीडर खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, शिया समुदाय ने ट्रंप-नेतन्याहू के जलाए पोस्टर, जंग के एक हफ्ते बाद जानिए क्या हैं हालात?

Protests in Delhi over Khamenei’s death: अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच भारत में भी प्रदर्शन देखने को मिला। शिया समुदाय के लोगों ने दिल्ली के जोरबाग इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। शिया समुदाय के लोग ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध जताया। लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के पोस्टर को आग के हवाले किया और जमकर नारेबाजी की।

मिडिल ईस्ट में फिलहाल तनाव जारी है। एक तरफ जहां अमेरिका और इजराइल मिसाइलें दाग रहा है, तो वही दूसरी तरफ ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। ईरान ने भी साफ किया है कि वो आखिरी गोली और आखिरी सैनिक तक लड़ते रहेंगे। क्योंकि ये लड़ाई अस्तित्व की है। इस बीच खबर ये है कि ट्रंप ने कहा कि ये जंग 4-5 हफ्ते तक चल सकती है। मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ शुरु हुई इस जंग को 7 दिन बीत गए हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ज्वॉइंट एक्शन से ये जंग शुरू हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular