Tuesday, May 26, 2026
Homeखेलभारत की जीत पर बिलबिला उठे ये 3 दिग्गज, फिक्सिंग का फुग्गा...

भारत की जीत पर बिलबिला उठे ये 3 दिग्गज, फिक्सिंग का फुग्गा फोड़कर उड़वाई हंसी, जानिए किसने क्या कहा, फिर क्या-क्या सुना?

India Won T20 World Cup 2026: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे..भारत ने T20 WORLD CUP का खिताब क्या जीता, पाकिस्तान ऐसा खिसियाया कि चेहरे की भावभंगिमा बदल गई और जुबान पर जहरबुझे तीर उतर आए। खासतौर पर पाकिस्तान के वो EX प्लेयर, जो टीम इंडिया के जलवे में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हलवा बनते देख अब न उगल पा रहे, न निगल पा रहे। कहने को कुछ नहीं, सुनने को कुछ नहीं, तो वही अंगूर खट्टे हैं वाले टपकारे भरने लगे।

सेमीफाइनल तक भारत के नाम के कसीदे पढ़ने वाले शोएब अख्तर भारत के जीतते ही मिमियाने लगे। इशारों-इशारों में भारत की जीत को फिक्सिंग बताने की कोशिश करने लगे। शोएब अख्तर ने कहा कि

इंडिया का ऐसा दबदबा क्रिकेट के लिए ठीक नहीं है। ये ऐसा है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर बच्चा हो, जो गरीब बच्चों को बुलाकर कहे कि आ जाओ क्रिकेट खेलते हैं। भारत भी कुछ ऐसा ही कर रहा है। 8 टीमों में 4 को रखते हैं, फिर उनमें से 3 को आगे बढ़ाते हैं। फिर कहते हैं हमने जीत लिया। मेरे हिसाब से उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह खराब कर दिया है।

जरा सोचिए जिस पाकिस्तान का क्रिकेट ICU में हो, वहां का खिलाड़ी दुनिया को क्या दिखाने की कोशिश कर रहा है? वो दुनिया को ये बताना चाहता है कि भारत ने ICC के सबसे बड़े टूर्नामेंट को अपने ही हिसाब से खेला और जीता। हार की खीज सिर्फ पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं रही, इंग्लैंड को भी लपेटे में लिया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और एथरटन ने भी भारत की जीत को हजम नहीं कर पाए। इग्लैंड के पूर्व कप्तानों ने जीत को एकतरफा बताया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (फाइल फोटो)

नासिर हुसैन ने कहा कि अब सबको भारत का फॉर्मूला पता है। इसमें ऐसे पावरफुल हिटर जो पहाड़ जैसे स्कोर खड़ा करे और फिर बुमराह जैसा जीनियस, जो छोटे स्कोर को भी बचा ले।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एथरटन (फाइल फोटो)

एथरटन ने भी 32 मैचों में से 30 मैच जीतने पर भारत पर तंज कसा। अब सवाल ये कि अगर ऐसा है तो फिर सुपर-8 में भारत दक्षिण अफ्रीका से क्यों हारा? भारत 50 ओवरों के वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से क्यों हारा? भारत की जीत से खिसियाए इन EX प्लेयर्स को क्या वो 19 नवंबर 2023 का दिन याद नहीं, जब भारतीय टीम के खिलाड़ियों के आंखों में आंसू थे। वो रो रहे थे। अजेय रहने के बावजूद वो विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे। तब भी वर्ल्ड कप भारत में हुआ था, तब भी भारत की धाकड़ टीम लगातार जीत दर्ज कर रही थी, हां अंतर सिर्फ इतना था कि, वो फाइनल हार गई। अब आज भारत बड़ा विजेता बना, T20 WORLD CUP का खिताब अपने नाम किया, तो लगे भारत विरोधी नेरेटिव सेट करने।

दिनेश कार्तिक (फाइल फोटो)

भारतीय टीम के विकेट कीपर दिनेश कार्तिक ने इन तीनों को फॉलिक्स (राने जमाने का) बताकर इनकी बोलती बंद कर दी। दिनेश कार्तिक ने कहा कि पिछले साल जब भारत ने चैंपियन ट्रॉफी जीती थी, तब इन्होंने ही कहा था कि भारत को एक ही वैन्यू (दुबई) पर खेलने और यात्रा न करने का अनुचित फायदा मिला। कार्तिक ने पाकिस्तान पर भी सवाल दागे कि इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भी तो एक ही जगह कोलम्बो में रुका था। वहां की पिचों को जानता था, तो फिर वहां कुछ क्यों नहीं कर पाया। जीत सिर्फ पिच या माहौल से नहीं, स्किल से मिलती है। आम लोगों ने भी सोशल साइट्स पर इन तीनों एक्स प्लेयर्स की जमकर बखिया उधेड़ी। बिना सिर पैर के इनके बयान और आरोपों को लेकर इनकी जमकर खिल्ली उड़ाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular