पवित्र तीर्थ स्थल वृंदावन में एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पांटून पुल से टकरा गई (Pontoon Bridge Accident), जिसके बाद नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और कई लोग नदी में डूब गए (Vrindavan Boat Accident)। यह घटना केसी घाट के पास हुई, जहां उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे (Yamuna Boat Capsize)।
इस हादसे में नाव सवार करीब 25 श्रद्धालु यमुना में डूब गए (Yamuna River Tragedy)। पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खबर है इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है (Boat Collision Yamuna)।

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे राहत-बचाव कार्य में बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से बचाव दल का सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ।

हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये लोग जो नाव पर सवार थे,सभी उनमें ही शामिल थे।
सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा हादसे का संज्ञान लिया है (Vrindavan Ghat Accident)। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। साथ ही अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है।



