Saturday, July 27, 2024
HomeविदेशJapan Plane Crash: 300 यात्रियों से भरे विमान में लैंडिंग के समय...

Japan Plane Crash: 300 यात्रियों से भरे विमान में लैंडिंग के समय लगी आग, यात्रियों की अटकी सांस, जानिए जापान विमान हादसे की इनसाइड स्टोरी

जापान में पहले एक ताकतवर भूकंप और सुनामी आया। जापान के लोग इससे उबर ही रहे थे कि एक और दुर्घटना ने उसे दहला दिया। साल 2024 के दूसरे ही दिन जानि मंगलवार को जापान के टोक्यो हानेडा एयरपोर्ट के रनवे पर उतर रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 300 यात्रियों को लेकर आ रहा ये विमान आग की लपटों में घिरा और देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। जापान के सरकारी चैनल NHK टीवी ने इस घटना का एक वीडियो जारी किया, जिसमें रनवे पर खड़े प्लेन की खिड़कियों से आग की लपटे निकलती दिखीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेन की नेवी के एक विमान से टक्कर हो गयी जिसके वजह से इसमें आग लगी। हालांकि, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई और जांचकर्ता हर एंगल से दुर्घटना की तफ्तीश कर रहे हैं। 
जापान में विमान दुर्घटना का वीडियो

जापान विमान हादसे की इनसाइड स्टोरी

जापान एयपलाइंस के एक प्रवक्ता के मुताबिक यात्री विमान होक्काइडो से शिन-चिटोस हवाई अड्डे के लिए उड़ा था। इस यात्री विमान में 379 मुसाफिर सवार थे। न के सरकारी चैनल NHK टीवी के मुताबिक सभी यात्रियों को जलते हुए प्लेन से निकाल लिया गया। बताया जा रहा है ये विमान जापान एयरलाइंस का था। वहीं जानकारी के मुताबिक इस हादसे की वजह से रनवे पर भी आग गई।  जबकि विमान संख्या JAL 516 में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने जापान के सरकारी टीवी चैनल को बताया कि कुछ यात्रियों को चोटें भी आई हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular